यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपको दिन भर पढने का मन करेगा | HOW TO STUDY - Motivational Post For Students
अगर आप एक स्टूडेंट है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना क्योंकि यह पोस्ट आपकी बहुत काम की है। देखो सिंपल सी बात है पढ़ने में मन क्यों नहीं लगता? राइट। पर जिस तरह हर बीमारी का इलाज उसके कारण को जान लेने के बाद मिलता है उसी तरह आपको पता होना चाहिए कि आपको पढ़ने में मन क्यों नहीं लगता। इसका कारण जानोगे तभी हल ढूंढ पाओगे।
पढ़ाई आप नहीं कर पाते हो इसका मेन कारण क्या है आप जानते हो? 99% स्टूडेंट में इसका मेन कारण यही है की वह पढ़ाई को एक बुज की तरह लेते हो। पढ़ाई वास्तव में फन के लिए होता है। आप कह सकते हो की यह सिर्फ बोलने की बात है पढ़ाई घंटा फन होता है, हां यह सिर्फ बोलने की बात है क्योंकि आज का हमारा एजुकेशन सिस्टम uneffective हो चुका है और वह पढ़ाई को बुज की तरह ही दर्शाता है। जिसके चलते स्टूडेंट पढ़ नहीं पाते हैं पर जानते हो इस सड़ी हुई एजुकेशन सिस्टम में आज कई ऐसे स्टूडेंट है जो टॉप करते हैं। जानते हो कैसे? अपने पढ़ाई को दिलचस्प बना के। आप एक बार अपनी फेवरेट चीज को लो जिसका आपको बहुत ही स्ट्रांग इंटरेस्ट है, जैसे क्या आपको WWE पसंद है, क्या आपको गेमिंग में इंटरेस्ट है, क्या आपको क्रिकेट पसंद है। तो आप को जितना मजा इन सब चीजों में आता है उतना मजा ही आपको पढ़ाई में आना चाहिए।
पढ़ाई को एक हॉबी बनाओ। आप कहोगे कि ऐसा मैं कैसे कर सकता हूं? मतलब पढ़ाई में भला मजा कैसे आ सकता है। यहां पर बात आती है आपकी ब्रेन वायरिंग की सबका ब्रेन अलग अलग तरीके से वाइल्ड होता है मतलब आप किस चीज को पसंद करते हो और किस चीज को पसंद नहीं करते हो यह आपके न्यूरॉन्स पर निर्भर करता है। एक ही चीज को कोई इंसान देखकर कहेगा क्या फालतू चीज है और वही दूसरे इंसान को इतना पसंद आएगा कि वह कभी भूल ही नहीं पाएगा। आपके क्लास और कॉलेज का वह लड़का जो बहुत पढ़ता है उसे देखकर आप कहते होंगे यह सारा दिन कैसे पढ़ लेता है। तो आखिर ऐसा क्यों होता है? यह सब है ब्रेन वायरिंग का कमाल, तो आपको अपने ब्रेन वायरिंग के ख्यालों को चेंज करना है ताकि आपका ब्रेन चेंज हो सके और आपको पढ़ाई में मजा आ सके। इसके लिए आप 21 दिन का चैलेंज ट्राई कर सकते हो, आप कितना भी मोटिवेशन वीडियो देख लो जब तक आप साइंटिफिक प्रो चीजों को नहीं अपनाओगे तब तक आप अपने दिमाग को चेंज नहीं कर पाओगे। अगर आप किसी काम को 21 दिन के लिए करते हो तो आपका दिमाग उसी तरह रीवायर हो जाता है मतलब आप बिना मन के 21 दिन तक पढ़ोगे ना तो 22वें दिन आपको बिना पढ़े पढ़ने का मन करेगा।
ऐसा क्यों? क्योंकि आपका दिमाग 21 दिन में पूरा चेंज हो जाता है पर दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोग यह 21 दिन का चैलेंज ले ही नहीं पाते हैं। 8-9 दिन ही फेल हो जाते हैं। पर मुझे आप पर पूरा यकीन है कि आप यह जरूर कर पाओगे।
शिक्षा, सेहत, गैजेट, टेक और लाइफस्टाइल से जुड़ी हर एक जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए फॉलो बटन को क्लिक करना ना भूले।
यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपको दिन भर पढने का मन करेगा | HOW TO STUDY - Motivational Post For Students
Reviewed by MovieQ
on
May 14, 2018
Rating:
Reviewed by MovieQ
on
May 14, 2018
Rating:

No comments: